धैर्य नौसरान बने भाकियू रक्षक युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष

धैर्य नौसरान बने भाकियू रक्षक युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष
सहारनपुर के नागल में धैर्य नौसरान को नियुक्ति पत्र सौंपते अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान।

दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक की बैठक में ग्राम बढ़ेड़ी कोली निवासी धैर्य नौसरान को संगठन की युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नागल कस्बे के ब्लॉक चौराहा स्थित भाकियू रक्षक कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने धैर्य नौसरान को नियुक्ति पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि धैर्य नौसरान के संगठन के प्रति समर्पण और जुझारूपन को देखते हुए उन्हें युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाकियू रक्षक किसान, मजदूर और समाज के सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने का काम कर रहा है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने आसपास किसी भी विभाग द्वारा किसी वर्ग के उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर पीड़ित की मदद करने और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसे न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मोहित चौधरी, अनमोल ओहलान, सलमान, योगेश उर्फ काला, साबिर, नवाब मलिक, इनाम, सिद्धार्थ और सलमान मलिक समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी युवा वाहिनी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान जितेंद्र चौधरी, सूबे सिंह मलिक, राहुल फौजी, वीरेंद्र सिंह, रूपक चौधरी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply