डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘जेल में बंद माफिया देख रहे सपा की वापसी का सपना’

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ‘जेल में बंद माफिया देख रहे सपा की वापसी का सपना’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और पार्टी के अन्य नेताओं पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अच्छी तरह पता है कि उनकी सरकार के दौरान प्रदेश में कितने गुंडे और माफिया सक्रिय थे. आज उनमें से कई जेलों में बंद हैं और वहीं बैठकर समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सपा की सरकार बनने पर एक बार फिर प्रदेश को लूटने का मौका मिलेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी.

विपक्षी दलों की गतिविधियां लोकतांत्रिक के खिलाफ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ये बातें लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ के नारे के साथ निकाली गई पैदल यात्रा के दौरान कहीं. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की गतिविधियां लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ हैं. इन दलों के जरिए देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आह्वान पर प्रदेशभर में यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है. इसका उद्देश्य कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की कथित असंवैधानिक गतिविधियों का विरोध करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल पैदा करना और सरकार बदलने की साजिश रच रहा है.’संस्कृति मिटाने की कोशिश का मिला जवाब’, वाराणसी में जीत पर बोले अखिलेश यादव

विपक्ष देश में बांग्लादेश जैसे हालात करना चाहता है पैदा

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि विपक्ष देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहता है. ऐसी गतिविधियों के विरोध में देश और प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.