दीपावली पर सीएम योगी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को सौंपा सब्सिडी का चेक
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत, सीएम योगी ने नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का चेक सौंपा
लखनऊ। दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का चेक सौंपा।
इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान पात्र परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराना और उनके घरेलू खर्च का बोझ कम करना है। सरकार की इस योजना से बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
