‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश के सियासत गरमाई हुई है, इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है. इसी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बड़ा बयान दिया है. अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी सवाल पर उखड़े यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि SIT की जांच से पहले आपके पास कोई कानून हो तो बताये.

गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि “देखिए तरह तरह की चर्चा मिली है. उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है. रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी. SIT की जांच से पहले आपके पास कोई कानून हो तो बताये.”

अखिलेश बताएं बाबरी मस्जिद बनाने के लिए जमा पैसा कहां गया- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया से पूछना बाबरी मस्जिद को बनाने के लिए जो पैसा जमा हुआ था वो कहा गया.

‘भ्रष्टाचार और कदाचार से हमारी सरकार नहीं करेगी समझौता’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि केवल रामलला मंदिर पर तरह-तरह के सवाल लगते है. ब्रजेश पाठक ने कहा है कि “मैं फिर दोहराता हूं…भ्रष्टाचार और कदाचार से हमारी सरकार हमारी पार्टी कोई समझौता नही करेगी.” आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद के कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. जहां केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी गाजियाबाद में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया था.

Leave a Reply