• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

  • April 20, 2021
Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
CM Arvind Kejriwals wife Sunita
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनको होम आइसोलेट किया गया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। एएनआइ के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट उस समय निगेटिव आई थी। दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच सीएम केजरीवाल काफी एक्टिव हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और खराब हो रहे हालात को देखते हुए वो बैठकें कर रहे हैं। कई अस्पताल और अन्य जगहों का उन्होंने दौरा भी किया है। इन सबके बाद भी राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे। उसके बाद एक दिन में 25, 500 केस सामने आए थे।

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. विकास मौर्य ने कहा कि इस बार कोरोना से पीडि़त मरीजों में कई अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। बुखार अधिक दिन तक है। डायरिया व पेट संबंधी परेशानी बड़े लोगों में भी देखी जा रही है। पहले फेफड़े में संक्रमण ज्यादातर मरीजों को दूसरे सप्ताह में होता था। अभी तीसरे व चौथे दिन फेफड़े में संक्रमण होने लगा है। इस बार युवा अधिक संक्रमित हो रहे हैं। कई युवाओं को गंभीर संक्रमण व निमोनिया के कारण आइसीयू में भर्ती कर आक्सीजन देना पड़ रहा है।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राजधानी में आइसीयू बेड पूरी तरह से भर चुके हैं, इस वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

 

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

  • May 13, 2026
शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’

शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’

  • May 13, 2026
‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता

  • May 13, 2026
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

  • May 13, 2026
West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

  • May 12, 2026
‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

  • May 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बैठक करेंगे सीएम योगी, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा May 13, 2026
  • शुभमन गिल ने जीत के बाद ये क्या कह दिया- ‘ हम किसी खास ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हम तो…’ May 13, 2026
  • ‘ऊर्जा संकट और महंगाई से आम जनता पर पड़ेगा असर’, पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने जताई चिंता May 13, 2026
  • दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट May 13, 2026
  • PM मोदी ने छोटा किया अपने काफिले का साइज, संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल की अपील के बाद खुद पेश किया उदाहरण May 13, 2026
  • प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख May 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर, चोरी किया गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व कार की बरामद May 12, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक May 12, 2026
  • सफाई सम्बंधी समस्याओं का गंभीरता से कराएं समाधान: नगरायुक्त May 12, 2026
  • बिना लाइसेंस मीट व्यापार पर 10 हजार जुर्माना May 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021