• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना हुआ धीमा, अब डेंगू-मलेरिया से जूझ रहे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य

  • October 8, 2021
कोरोना हुआ धीमा, अब डेंगू-मलेरिया से जूझ रहे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य
  • मध्य प्रदेश में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 6600 हो गया है। यहां सितंबर में 4016 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल डेंगू से मरने वालों में अधिकतर वो लोग शामिल हैं जो पहले से दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

नई दिल्ली। बारिश के मौसम के बाद देश में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप हर साल रहता है लेकिन इस बार पहले से ही लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। इस साल केवल मध्य प्रदेश में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 6,600 हो गया है। यहां सितंबर में 4,016 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल डेंगू से मरने वालों में अधिकतर वो लोग शामिल हैं जो पहले से दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मरीजों के उपचार के लिए प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ी है।

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन डेंगू, मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है।शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में इसका असर अधिक है। बदायूं जिले में गुरुवार को डेंगू के दो मरीजों की पहचान हुई है। इनमें एक बरेली के मढ़ीनाथ की छात्रा है और एक  युवक जालंधरी सराय का निवासी है। देहात क्षेत्र की बात करें तो यहां मलेरिया के 22 मरीज निकले हैं। अब तक जिले में 1301 मलेरिया और 124 फैल्सीपेरम के मरीज निकले है।

अक्टूबर में राहत के संकेत

अक्टूबर में राहत के संकेत मिल रहे हैं। इस महीने के शुरुआती छह दिनों में संक्रमण दर पांच फीसद तक आ गई है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। इस वर्ष अब तक पांच मरीजों की मौत डेंगू से हुई है। सबसे ज्यादा 47 फीसद संक्रमण दर मंदसौर, इसके बाद 44 फीसद मंडला और 42 फीसद छतरपुर की रही है।

इंदौर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 23 से ज्यादा इलाके ऐसे हैं जहां पर डेंगू के दो से ज्यादा मरीज मिले हैं। इंदौर में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 550 हो चुकी है। इनमें से 335 पुरुष व 225 महिलाएं हैं। इस वर्ष डेंगू से अब तक 118 बच्चे बीमार हुए हैं। जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक जिले में 21 डेंगू के एक्टिव केस हैं जिनमें 19 मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

डेंगू से बचने के लिए ये रखें सावधानी

— सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें

— पूरी आस्तीन के कप़़डे पहनें

— अपने आसपास कही भी पानी जमा न होने दें

— घरों में रखे कूलर, टंकी या अन्य जगह पानी बदलते रहें

— मच्छर रोधक दवाओं का उपयोग करें

— पुराने टायर, डिब्बे व ऐसी चीजें जिनमें बारिश का पानी इकट्ठा हो उसे खाली करें

ये हैं लक्षण

शुरुआत में बुखार सामान्य रहता है, लेकिन 2 से तीन दिन के बाद मरीज को ठंड लगने के साथ तेज बुखार आने लगता है। सिर, मांसपेशियों और जो़़डों में दर्द होने लगता है। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना और कमजोरी लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा भूख न लगना, जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब होना और गले में हल्का दर्द भी महसूस होता है। मरीज के चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल–गुलाबी रंग के रैशेज दिखाई देने लगते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’

PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’

  • June 10, 2026
श्रीराम मंदिर के चढ़ावा में गबन मामले की PMO ने मांगी रिपोर्ट, अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

श्रीराम मंदिर के चढ़ावा में गबन मामले की PMO ने मांगी रिपोर्ट, अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

  • June 10, 2026
कभी ममता को बताया था भावी पीएम, आज कैसे बागी हो गई सयानी?

कभी ममता को बताया था भावी पीएम, आज कैसे बागी हो गई सयानी?

  • June 10, 2026
मोदी के नेतृत्व में बने रिकॉर्डों के लिए कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, कई बड़े फैसले भी लिये गये

मोदी के नेतृत्व में बने रिकॉर्डों के लिए कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, कई बड़े फैसले भी लिये गये

  • June 10, 2026
‘न बिजली जले, न पंखा चले…’, यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत

‘न बिजली जले, न पंखा चले…’, यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत

  • June 10, 2026
PM मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया से बधाइयों की बौछार, मालदीव और मलेशिया ने भी जताई खुशी

PM मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया से बधाइयों की बौछार, मालदीव और मलेशिया ने भी जताई खुशी

  • June 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन June 10, 2026
  • PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’ June 10, 2026
  • अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी June 10, 2026
  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर 114 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की June 10, 2026
  • तहसील मुख्यालय पर छठे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओ की हडताल, व धरना June 10, 2026
  • शरद पवार का बीजेपी पर निशाना, बोले- नेहरू के योगदान की किसी से तुलना नहीं हो सकती June 10, 2026
  • श्रीराम मंदिर के चढ़ावा में गबन मामले की PMO ने मांगी रिपोर्ट, अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र June 10, 2026
  • कभी ममता को बताया था भावी पीएम, आज कैसे बागी हो गई सयानी? June 10, 2026
  • मोदी के नेतृत्व में बने रिकॉर्डों के लिए कैबिनेट ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, कई बड़े फैसले भी लिये गये June 10, 2026
  • CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सत्ता में 12 साल पूरे होने पर कह दी बड़ी बात June 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021