राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने लगाई छबील
- सहारनपुर में राहगीरों को मीठा शरबत पिलाते कांग्रेसजन।
सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद लोहानी सराय चैक, ढोलीखाल में ठंडे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। संदीप सिंह राणा और मनीष त्यागी ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, एआईसीसी सदस्य चैधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चैधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अक्षय चैधरी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, प्रभजीत सिंह, मनीष सहगल, रजनीश प्रधान, कार्तिक राणा, नसीब खान, राजन बिरला, नीरज कपिल, इकराम खान, विपिनकांत शर्मा, गुलफाम अंसारी, अमित शर्मा, मोहम्मद साकिब, जमाल अहमद, मनोज शर्मा, यूनुस अंसारी, सलीम खान, रवि कुमार, राकेश वर्मा, विक्की कुमार, एडवोकेट शाहाबाद मलिक, मोहम्मद जफर, हाजी शौकत, अर्सलान सालिक और हुमेर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
