मोहर्रम की तीसरी तारीख पर मजलिस का आयोजन

मोहर्रम की तीसरी तारीख पर मजलिस का आयोजन
  • सहारनपुर में मोहर्रम की तीन तारीख पर आयोजित मजलिस को सम्बोधित करते  धर्मगुरू।

सहारनपुर। मोहर्रम की तीन तारीख की रात नगर के विभिन्न इमामबाड़ों में आयोजित मजालिस में करबला के शहीद हजरत मुस्लिम के पुत्रों हजरत औन और हजरत मुहम्मद की शहादत पर प्रकाश डाला गया। मजालिस से पूर्व मरसिया खानी का आयोजन हुआ, जिसमें आसिफ अल्वी, सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी सहित अन्य ने भाग लिया। इमामबाड़ा सामानियान, बड़ा इमामबाड़ा जाफर नवाज और छोटा इमामबाड़ा अंसारियान में आयोजित मजालिस को विभिन्न धर्मगुरुओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और मानवता की रक्षा के लिए करबला में सर्वोच्च बलिदान दिया। वक्ताओं ने करबला के संदेश को सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रतीक बताया। मजालिस के अंत में अंजुमन अकबरिया, अंजुमन इमामिया एवं अंजुमन सोगवारे अकबरिया द्वारा नौहाखानी और मातम किया गया।

Leave a Reply