रालोद की बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर मंथन

रालोद की बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर मंथन
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल जनपद र्की बैठक में हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी द्वारा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश के अनुपालन करने का आह्वान करते हुए कि 2027 विधान सभा  की तैयारियों में जुट जाये।

इस दौरान शेर खान को जिला संयोजक बनाये जाने की घोषणा की गयी। दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, अंकित लाल तथा मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, अंकित लाल और मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा। उन्होंने जिला संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने शेर खान को जिला संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष शाहजमां खान राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी तथा संयोजक चैधरी पी.के. सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जनपद सहारनपुर से की गई अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता टीम आरएलडी के सहयोग से संगठन को गांव एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेता चैधरी अयूब हसन, महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान, युवा जिलाध्यक्ष चैधरी शिवकुमार गुर्जर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रधान जसमेर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी शमीम अहमद, क्षेत्रीय महासचिव महावीर सैनी एडवोकेट, क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा, चैधरी अर्जुन सिंह, हरपाल वाल्मीकि, मेहरबान प्रधान, एवं वरिष्ठ नेता चैधरी धीर सिंह,प्रियदीप त्यागी, प्रमोद प्रधान, ठाकुर मूलचंद, पंकज चैधरी, चैधरी गजेंद्र सिंह, हिमांशु जैन, डॉ. अनिल सैनी, दिनेश शर्मा, राव साना, शहजाद मलिक, अंजुम त्यागी, रेखा धनगर, रेखा शर्मा, संजय कंबोज, सरवन कंबोज, प्रवेश कश्यप, फैसल त्यागी, जाहिद हसन, राव इरफान, जबर सिंह, प्रियदीप सिंह, नीरज चैधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply