6 मोहर्रम पर हजरत अली अकबर की याद में निकला भव्य मातमी जुलूस
- सहारनपुर में मातमी जुलूस निकालते निकालते शिया समुदाय के नागरिक।
सहारनपुर। मोहर्रम की 6वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन के युवा पुत्र हजरत अली अकबर अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में नगर में पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला अंसारियान स्थित वक्फ जनाना इमामबाड़ा हाजी सादिक हुसैन से जुलजनाह और छोटा इमामबाड़ा से बड़े अलम के साथ शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने काले वस्त्र धारण कर मातम किया तथा ष्लब्बैक या हुसैनष्, ष्या अब्बासष्, ष्हाय सकीना हाय प्यासष् जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होता हुआ बड़ा इमामबाड़ा जाफर नवाज पहुंचा और वहां से पुनः छोटा इमामबाड़ा अंसारियान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में सबसे आगे ऊंट, घोड़े, बैलगाड़ियां एवं विभिन्न धार्मिक प्रतीक शामिल रहे। बच्चों ने हाथों में काले निशान लेकर ष्हुसैनियत जिंदाबादष् और ष्यजीदियत मुर्दाबादष् के नारे लगाए। शबीह-ए-अलम हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम का अलम अली रजा लेकर चल रहे थे, जबकि सबसे पीछे जुलजनाह की शबीह रही। मातमी अंजुमनों में अंजुमन-ए-अकबरिया, अंजुमन-ए-इमामिया तथा अंजुमन-ए-सोगवारे अकबरिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न अंजुमनों के नौहाख्वानों ने दर्दभरे कलाम पेश कर श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। जुलूस का संचालन छोटा इमामबाड़ा अंसारियान के प्रबंधक दानिश आब्दी ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, उलेमा, अधिवक्ताओं तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया।
