देहात इलाकों में बिजली कटौती पर भाकियू का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

देहात इलाकों में बिजली कटौती पर भाकियू का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

देवबंद। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों ने किसानों को साथ लेकर निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास अली के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान सांपला मार्ग स्थित एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और देहात इलाकों में लगातार की जा रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। अब्बास अली ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के की वजह से फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फुलास अकबरपुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति सही से नहीं की जा रही है। जिससे किसान बेहद परेशान है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में नावेद अकमल, जावेद, अकील, अखलाक, अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply