सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा

सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा

देवबंद। रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद एवं नई दिल्ली स्थित संसद मार्ग मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्ला नदवी इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचे। उन्होंने उलमा से मुलाकात की और देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की।

बुधवार को दारुल उलूम पहुंचे मौलाना मोहिबुल्ला नदवी दारुल उलूम के मेहमानखाने में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान मौलाना मद्रासी ने उन्हें दारुल उलूम में दी जानी वाली शिक्षा और छात्रों के रहन सहन के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत वह जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों सहित देश के वर्तमान हालात पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन आधुनिक पुस्तकालय, ऐतिहासिक मस्जिद रशीदिया तथा पुरानी लाइब्रेरी का अवलोकन किया। पुरानी लाइब्रेरी में संरक्षित दुर्लभ एवं ऐतिहासिक पुस्तकों के रखरखाव और संरक्षण व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। दारुल उलूम की शैक्षिक एवं शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने संस्था की सेवाओं की प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था के जिम्मेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply