• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा का TRS पर हमला, कहा- राज्‍य सरकार बनी भ्रष्टाचार का प्रतीक, परिवारवाद का उदाहरण बना तेलंगाना

  • July 3, 2022
भाजपा का TRS पर हमला, कहा- राज्‍य सरकार बनी भ्रष्टाचार का प्रतीक, परिवारवाद का उदाहरण बना तेलंगाना
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दुख व्यक्त किया है कि जिस प्रकार से आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से हर प्रकार से तेलंगाना के लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है जब भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया।

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार और मुख्‍यमंत्री केसीआर चंद्रशेखर राव पर बड़ा हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दुख व्यक्त किया है कि जिस प्रकार से आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से हर प्रकार से तेलंगाना के लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है, जब भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया, वर्षों तक तेलंगाना की युवा शक्ति ने अपना बलिदान दिया, बड़े संघर्ष के बाद तेलंगाना बना। विगत 8 वर्षों में टीआरएस की सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ दिया। तेलंगाना में टीआरएस सरकार भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई है। तेलंगाना में एक ही परिवार पूरी सरकार चला रही है। परिवारवाद के एक उदाहरण के रूप में आज तेलंगाना उभरा है।

उन्‍होंने कहा कि टीआरएस ने तेलंगाना की जनता से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए हैं। आज तेलंगाना की जनता टीआरएस सरकार से दुखी हो गई है। 8 वर्षों में केंद्र सरकार से भी बड़े पैमाने में योजनाएं आई, उसका दुरुपयोग किया गया। हर योजनाओं में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए। भाजपा तेलंगाना की भ्रष्ट और परिवारवाद से घिरी हुई सरकार को खत्‍म कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र और यहां भाजपा की डबल इंजन सरकारें तेलंगाना की जनता की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।

केसीआर का मोदी का स्वागत नहीं करना पीएम पद का अपमान : ईरानी

इससे पहले भाजपा ने शनिवार को कहा था कि नरेन्द्र मोदी के हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा उनका स्वागत नहीं करना किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह सामान्य प्रथा और प्रोटोकाल का हिस्सा है कि एक मुख्यमंत्री अपने राज्य में आने पर प्रधानमंत्री का स्वागत करता है। ईरानी ने कहा, ‘मोदी का स्वागत नहीं कर, केसीआर ने व्यक्ति का नहीं संस्था का अपमान किया है।

के. चंद्रशेखर राव को केसीआर के नाम से जाना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने सहकारी संघवाद के लिए एक स्पष्ट आह्वान किया है और पिछले आठ वर्षो में सभी नेताओं से मर्यादा के साथ मुलाकात की है। लेकिन केसीआर ने अपने संवैधानिक प्रोटोकाल का पालन नहीं किया है।’

ईरानी ने केसीआर के पुत्र और राज्य के मंत्री केटी रामराव के इस बयान पर भी पलटवार किया कि तेलंगाना जो आज करता है वह भारत कल करता है। भाजपा नेता ने कहा कि तेलंगाना वंशवादी राजनीति कर रहा है जो भारत कभी नहीं करेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग

  • September 22, 2026
SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

  • September 22, 2026
जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

  • September 22, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’ September 22, 2026
  • ‘बंटवारा हुआ तो खुश होऊंगा…’, कांग्रेस से भी उठी UP को बांटने की मांग September 22, 2026
  • UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग September 22, 2026
  • दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘नोटिस मशीन से जारी हुए लगते हैं’ September 22, 2026
  • SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’ September 22, 2026
  • जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’ September 22, 2026
  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021