• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा ने रामपुर से घनश्‍याम लोधी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से द‍िनेश लाल यादव को बनाया प्रत्‍याशी

  • June 4, 2022
भाजपा ने रामपुर से घनश्‍याम लोधी और आजमगढ़ लोकसभा सीट से द‍िनेश लाल यादव को बनाया प्रत्‍याशी
  • Lok Sabha By Election रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे। विधानसभा चुनाव जीतने वाले आजम खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद दोनों खाली हो गई थीं। आज भाजपा ने भी दोनों सीटों के ल‍िए प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केन्‍द्रीय चुनाव सम‍िति‍ ने उत्‍तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर आगरी 23 जून को होने वाले उपचुनाव के ल‍िए प्रत्‍याश‍ियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केन्‍द्रीय चुनाव सम‍िति‍ ने रामपुर सीट से घनश्‍याम लोधी और आजमगढ़ सीट से भोजपुरी गायक द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ का नाम घोष‍ित क‍िया है।

jagran

23 जून को लोकसभा की खाली दो सीट पर चुनाव होगा। आजमगढ़ की सीट अखिलेश यादव और रामपुर की सीट आजम खां के इस्तीफा देने के कारण खाली हो गई हैं। अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से और आजम खां अपनी परंपरागत सीट रामपुर सदर से विधायक बने हैं। आजमगढ़ लोक सभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा बामसेफ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बलिहारी बाबू के बेटे सुशील को प्रत्याशी घोषित किया है।

इन दोनों जगह पर उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन था, अब यह दोनों अलग हैं। भाजपा इसका लाभ लेने के प्रयास में रहेगी। बहुजन समाज पार्टी ने तो आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को अपनी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है, जबकि पार्टी ने रामपुर से चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। बसपा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के तत्काल बाद गुड्डू जमाली को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी।

गुड्डू जमाली बसपा के टिकट पर आजमगढ़ की ही मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। मायावती ने शाह आलम को बसपा विधायक दल का नेता भी बनाया था, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर असद्दुदीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गुड्डू जमाली फिर सियासी दांव चलते हुए बसपा के हाथी पर सवार हो गए थे।

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021