संतसमागम से मनुष्य को ईश्वर तक पहुचने का मार्ग मिलता है- भगवती प्रसाद शुक्ल
नकुड 4 जून इंद्रेश। शिवाला महादेव मंदिर मे श्री राधे गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भगवत कथा मे आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सत समागम से मनुष्य को ईश्वर तक पहुचने का मार्ग मिलता है। कहा कि निष्का्रेध प्रशात व परमहंस ही गुरू होते है। उनकी सेवा मुक्ति का सबसे सरल मार्ग है।
कथा मे आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि ज्ञान से प्रकाशित पुरूष ही ऋषभ हैं । ऋषभदेव भगवान ने ब्रहमचर्य का पालन करते हुए वस्त्र त्याग दिये । त्याग व वैराग्य का पालन करते हुए उन्होंने जैन धर्म अंगीकार किया ओर परमहंस बन गये। कहा कि मंत्रो का जाप करने मे भले ही भेद हो। पंरतु भगवान का नाम जपने मे कोई भेद नंही होता। भगवान का नाम जपने के सब अधिकारी होते है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मनोज गोयल, राजन शर्मा, पंकज जैन, विजय त्यागी आदि ने बताया कि गुरूवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । कथा के यजमान सुखबीरसिंह ंसहगल ने परिवार सहित पूजन कर गुरूदेव का तिलक कर आर्शिवाद प्राप्त किया।
