उपनिंबधन कार्यालय तहसील परिसर से बाहर ले जाने के विरोध मे वकील तहसील की तालाबंदी कर हडताल करेगे
नकुड 4 जून इंद्रेश। तहसील मुख्यालय से उपनिबंधन कार्यालय को शमशान घाट रोड पर ले जाने के विरोध मे वकील उपनिंबधन कार्यालय की तालाबंदी कर हडताल करेगे।
प्रशासन ने तहसील परिसर मे सिथत उपनिंबंधन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिये टाबर रोड से शमशान घाट पर जाने वाले रास्ते पर स्थित पुजावा की जमीन का चयन किया है। यह जमीन शमशान घाट वाले रास्ते के स्तर से करीब चार फुट गहराई पर है। प्रशासन के इस निर्णय की भनक वकीलों को लगी तो बार रूम में आपात बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वकीलों ने कहा कि यह जमीन शमशान घाट वाले रास्ते पर स्थित है । इस रास्ते की चैडाई भी बहुत कम है।
इसके अलावा इस जमीन पर गाडियों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नंही है। तहसील मुख्यालय से यंहा जाने के लिये मैन बाजार से होकर जाना होगा। जिससे आम जनता को परेशानी हेागी। बैठक में वकीलों ने इस निर्णय का कडा विरोध किया। इस मौके पर वकीलों ने कहा िकवे उच्चाधिकारियो व शासन को वस्तुस्थिति से अवगत करायेगें। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव अरविंद खटाना, महावीरसिंह , प्रदीप चैधरी, महेंद्र पालसिंह, प्रवेश वर्मा, संतोष शर्मा, जगमालसिंह सैनी, यशपालसिंह, रामकिशन गुप्ता, राजकुमार त्यागी , ओमप्रकश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
