अंबेहेटा मे पुनम हत्याकांड का खुलासा

अंबेहेटा मे पुनम हत्याकांड का खुलासा
फोटो मुठभेड के दौरान पकडा गया आरोपी सलमान

पुलिस ने मुठभेड के दोरान एक आरोपी को पकडा, दुसरो आरोपी भी पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेजा

नकुड 4 जून इंद्रेश। अंबेहेटा पीर मे बहुचर्चित पूनम मिततल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड के दौरान गिरफतार कर लिया जबकि दुसरे आरोपी को भी गिरफतार जेल भेज दिया है।

पुलिस सुत्रों ने बताया कि अल सुबह अंबेहेटा रोड से नलहेडा के जंगल मे कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड मे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंबेहेटा निवासी सलमान के रूप मे हुई है। उसके कब्जे से कत्ल मे प्रयोग किया गया चाकु बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस बारदात मे शामिल दुसरे आरोपी अंकुर गुप्ता को भी गिरफतार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से पीली धातु से बने कुंडल भी बरामद हुए है। बाईक व आलाकत्ल चाकु भी बरामद हुए है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी अंकुर गुप्ता का मकान ंसजय मिततल के घर से मिला हुआ है। संजय की पत्नी अंकुर को जानती थी। पुलिस का कहना है कि अंकुर ही पहले संजय के मकान मे बाल लेने बहाने से घुसा था उसके साथ ही सलमान भी मकान मे घुसा था । पुलिस का दावा है कि आरोपी चोरी करने के इरादे से संजय के मकान मे घुसे थे। जब उन्हे लगा कि पुनम ने आरोपियो को पहचान लिया है तो उन्होंने पूनम मिततल की गला रेत कर हत्या कर दी । उन्होंने पुनम के कान से कुंडल झटक कर लिये ओर वहंा से फरार हो गये।

इस हत्याकांड से जनपद भर में व्यापारियो मे गहरा रोष था। पुलिस पर आरोपियो को गिरफतार करने दबाव था। इस घटना के खुलासे के बाद व्यापारियों का गुस्सा कुछ कम हुआ है।

Leave a Reply