• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: बंगाल में सवा चार बजे तक 69.40 फीसद मतदान, आज 45 सीटों के लिए हो रहे हैं चुनाव

  • April 17, 2021
Bengal Chunav 2021 Voting LIVE: बंगाल में सवा चार बजे तक 69.40 फीसद मतदान, आज 45 सीटों के लिए हो रहे हैं चुनाव
Bengal Election 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Bengal Chunav 2021 Voting LIVE बंगाल में आज पांचवें चरण केो तहत छह जिलों की 45 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। केंद्रीय बल के 1.07 लाख जवानों की होगी तैनाती की गई है।

कोलकाता । बंगाल में आज पांचवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केद्रों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। 295 सीटों वाली विधानसभा की 45 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में तृणमूल कांग्रेस के गौतम देव और ब्रात्य बसु, भाजपा के शमिक भट्टाचार्य और माकपा के अशोक भट्टाचार्य के भाग्य का फैसला होगा। पांचवे चरण में चुनाव आयोग बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पांचवें चरण का मतदान करा रहा है। इस चरण में जलपाईगुड़ी की सात सीटों, कलिंपोंग की एक सीट, दार्जिलिंग की पांच सीटों, नदिया की आठ सीटों, उत्तर 24 परगना की 16 सीटों, पूर्व बद्र्धमान की आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है।

West Bengal Election 2021 Voting LIVE Update:

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में जलपाईगुड़ी के एक मतदान केंद्र पर टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपना वोट डाला है। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोक सभा सांसद हैं।

– भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार चार बजकर 13 मिनट तक 69.40 फीसद वोटिंग हो चुकी है। राज्य के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 45 सीटों पर मतदान आज जारी है।

– बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया, ‘टीएमसी के गुंडों ने मुझे यहां नयापट्टी में रोका। वोटरों को भी मतदान केंद्र जाने से रोक रहे हैं।’

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 45 सीटों पर मतदान जारी हैं। दोपहर 1.30 बजे तक 54.67 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान जलपाईगुड़ी में सबसे अधिक 59.47 फीसद मतदान हुआ है। पूर्व बद्र्धमान में 58.13 फीसद, नदिया में 57.68 फीसद, दार्जिलिंग में 51.42 फीसद, उत्तर 24 परगना में 50.75 फीसद और कलिंपोंग 43.28 फीसद मतदान हुआ है।

– ऑडियो टेप में मुख्य बिंदु है कि हम पार्थिव शरीर को लेकर रैली करेंगे, ये लोग अपने ही (TMC) लोग है। सीएम बोल रहीं है कि पुलिस अभी रिपोर्ट नहीं लिखेगी। टेप में सबसे खतरनाक बिंदु- एसपी, आइसी को फंसाना होगा। कल डेरेक ओ ब्रायन ने इस टेप की पुष्टी की: चुनाव आयोग से मिलने के बाद शिशिर बाजोरिया, भाजपा

– बंगाल में भाजपा के पास लोगों का समर्थन नहीं है। ग्राउंड जीरो पर उनका ज्यादा प्रभाव नहीं है। वे सरकार कैसे बना सकते हैं? हिंसा, बर्बरता, गोलीबारी के माध्यम से राजनीति संभव नहीं है। राजनीति सरल होनी चाहिए: जीजेएम (गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा) के नेता बिमल गुरुंग

– चुनाव आयोग ने आज कमरहट्टी में बूथ संख्या 107 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की अचानक मौत पर रिपोर्ट मांगी है। मृतक भाजपा पोलिंग एजेंट के भाई का कहना है, ‘उनका नाम अभिजीत सामंत है। किसी ने उनकी मदद नहीं की, यहां इलाज की कोई सुविधा नहीं है।’

– बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 9:30 बजे तक 16.15 फीसद मतदान हुआ है। दार्जिलिंग में 14.88 फीसद, जलपाईगुड़ी में 18.62 फीसद, कलिंगपोंगा में 14.00 फीसद, नदियां में 16.52 फीसद, उत्तर 24 परगना में 15.30 फीसद और पूर्व बर्द्धमान में 16.17 फीसद मतदान हुआ।

– बंगाल चुनाव के पांचवे चरण में आज सुबह कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा व झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। बर्द्धमान में भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प में कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

– कूचबिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित ऑडियो क्लिप को लेकर बीजेपी आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

– सिलीगुड़ी के निवर्तमान विधायक और संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार तथा वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता अशोक नारायण भट्टाचार्य पत्नी के साथ नेताजी बॉयज हाई स्कूल में मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शांति बनी रहे यह प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों अभी दायित्व है।

– तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में उत्तर 24 परगना ज़िले के कमरहटी में मतदान किया। सिलीगुड़ी के बूथ नंबर 173 में पश्चिम बंगाल के मंत्री गौतम देब ने मतदान किया।

– डाबग्राम-फुलबाड़ी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी शांतिनगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा के बूथ नम्बर 19/79, 19/76ए, 19/271, 19/7, 19/10, 19/279, 19/31, 19/32, 19/33, 19/21 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हो सका है।

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। दार्जिलिंग के बूथ नंबर 263 में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतज़ार करते दिखे। उत्तर 24 परगना में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे हैं।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से खासतौर पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।

– डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा के बूथ नम्बर 19/150 और 19/158 पर भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया है कि तृणमूल समर्थकों को कतार में लगे बिना ही मतदान के लिए प्रवेश कराने दिया जा रहा है।

– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान जारी है। सिलीगुड़ी के एक मतदान केंद्र पर सुबह से ही लोगों भी लंबी कतार लगी हुई है।

– जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम फुलवाड़ी बूथ संख्या 19/292 में भाजपा के पोलिंग एजेंट को नहीं बैठने दिया जा रहा है। इसको लेकर वहां गतिरोध बना हुआ है। भाजपा की और से इस संबंध में चुनाव अधिकारियों से शिकायत की गई है। पीठासीन अधिकारी का कहना है कि पोलिंग एजेंट दूसरे जगह का है इसलिए यह परेशानी आ रही है।यह बूथ अल्पसंख्य बाहुल्य क्षेत्र में है। यहां से तृणमूल उम्मीदवार के रूप में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव चुनाव लड़ रहे हैं

केंद्रीय बल के कुल 1.07 लाख जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा राज्य पुलिस के 21,000 कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1071 में से 853 कंपनियां चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी।सभी बूथों के 200 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी। पांचवें चरण में कुल 319 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इस 45 सीटों में से 32 पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन ने 10 सीटें जीती थीं। पहाड़ की तीन सीटों पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की जीत हुई थी।

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने शेष बचे सभी तीन चरणों में 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने किसी भी दिन चुनाव प्रचार के दौरान शाम सात से सुबह 10 बजे के बीच रैली, नुक्कड़-नाटक की अनुमति नहीं देने का भी फैसला किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन

सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन

  • October 19, 2026
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- ‘हम अल्लाह से…’

ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- ‘हम अल्लाह से…’

  • October 19, 2026
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

  • October 19, 2026
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

  • October 17, 2026
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

  • October 17, 2026
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन October 19, 2026
  • ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- ‘हम अल्लाह से…’ October 19, 2026
  • ‘माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक’, IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता October 19, 2026
  • यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी October 19, 2026
  • सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- ‘साथ नहीं जनता…’ October 19, 2026
  • यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी October 18, 2026
  • मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा October 18, 2026
  • कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’ October 17, 2026
  • सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में लगा लाइफ स्किल बाजार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा October 17, 2026
  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021