श्री कैलाश धाम शिव काँवड़ सेवा शिविर का विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, भव्य तैयारियों का शुभारंभ
सहारनपुर। श्रावण मास एवं पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर श्री कैलाश धाम शिव काँवड़ सेवा शिविर, शिवालिक गार्डन (निकट कान्हा ट्रांसफार्मर) द्वारा लगाए जाने वाले सेवा शिविर का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन कर किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय सेवा कार्य की प्रार्थना की।
समिति की ओर से बताया गया कि शिविर में हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, विश्राम, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति के प्रमुख सेवादार ललित पोपली ने बताया कि इस वर्ष श्री कैलाश धाम शिव काँवड़ सेवा शिविर को पिछले सभी वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से आज विधि-विधान के साथ बल्ली पूजन कर तैयारियों का शुभारंभ किया गया है
। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक कांवड़िया सम्मानपूर्वक सेवा का लाभ प्राप्त कर सके। ललित पोपली ने कहा, ष्कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। हमारा प्रयास रहेगा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समाज के सभी लोगों से भी आग्रह है कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और शिवभक्तों की सेवा में अपना योगदान दें।
