अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

New Delhi : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय के छापों के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पंजाब के सीएम भगवंत मान के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए आप संयोजक ने लिखा कि  मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे. बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. व्यवसायी और शिक्षाविद मित्तल (61) को हाल में राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया है, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है.

अशोक अपने नाम पर एक विश्वविद्यालय समेत लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं. अधिकारियों के अनुसार, मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर और फगवाड़ा सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है.


Leave a Reply