‘अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

‘अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद’, संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

New Delhi : देश संसद में जारी गतिरोध को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान दिया. उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों का दावा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयानों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर झुकने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, तब ही संसद चलेगी.

संसद चलने के गतिरोध पर अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि अमित शाह खुद संसद और जनता के सामने सच बोलने से भाग रहे हैं. वे विपक्ष के तीखे सवालों का सामना नहीं करना चाहते. सरकार संसद चलाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय लगातार गतिरोध पैदा कर रही है और देश का ध्यान भटकाने में लगी हुई है.

Leave a Reply