• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- इन्‍हें न तो बाढ़ में डूबे गांवों की और न ही परेशान किसानों की च‍िंता

  • September 4, 2022
अख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- इन्‍हें न तो बाढ़ में डूबे गांवों की और न ही परेशान किसानों की च‍िंता
  • समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब अख‍िलेश ने कहा है क‍ि सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई अब अराजकता में उतर आए हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फ‍िर से यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) पर हमला बोला है। अख‍िलेश ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाई (BJP) अब अराजकता पर उतर आए हैं। सरकार (UP Government) को न तो बाढ़ में डूबे गांवों (Flood In UP) की और न ही फसल चौपट होने से परेशान किसानों की फिक्र है।

सत्‍ता के अहंकार में चूर हुए भाजपाई- अख‍िलेश

  • भाजपाई इन दिनों ठेका-पट्टे के पैसे की बंदरबांट और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। सपा मुखिया ने कहा कि झांसी में भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष एक सड़क के टेंडर को लेकर भिड़ गए।
  • ठेका-पट्टे के मुनाफे में उलझे भाजपाइयों के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। जौनपुर में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए भाजपा के दो बड़े नेताओं के बीच सार्वजनिक स्थल पर लात-घूंसे चल गए।
  • गोरखपुर में भाजपा विधायक पर उनके बड़े भाई ने ही जबरन मकान खाली कराने और मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
  • उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने मित्र पुलिस से साठगांठ कर अपने ही हाते में नकली शराब और डीजल बनाने की फैक्ट्री खोल ली।
  • स्थिति इतनी खराब है कि सीतापुर में सरकार के जेल राज्यमंत्री जिले के अधिकारियों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए तो फीरोजाबाद में भाजपा पार्षद बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ गईं।
  • वास्तविकता यह है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सिर्फ झूठे नारों और वादों से ही गुमराह करने में लगी है। सरकार की जीरो टालरेंस नीति भी अब तमाम वादों की तरह नकली साबित हो रही है।

यूपी की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर सरकार पर कसा था तंज

पूर्व में अख‍िलेश यादव ने प्रदेश की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला बोला था। अख‍िलेश ने कहा था क‍ि, ‘शिक्षकों के पद खाली है और अब भाजपा सरकार यूपी के 11 हजार प्राथमिक विद्यालयों को भी पीपीपी माडल पर पूंजीपतियों को देने की योजना बना रही। इससे रहा-सहा सरकारी नियंत्रण भी समाप्त हो जाएगा। गरीब बच्चे कहां पढ़ेंगे, इसकी चिंता सरकार को नही है

अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा राज में शिक्षा क्षेत्र में घोर अव्यवस्था के चलते परिषदीय स्कूलों से बच्चों और अभिभावकों का मोहभंग हो चला है। अकेले नोएडा में 38 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या उत्तर प्रदेश में बढ़ती ही जा रही है।

Post navigation

Prev
Next
‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

  • September 21, 2026
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

  • September 21, 2026
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026
‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती

  • September 21, 2026
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों? September 21, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में… September 21, 2026
  • ‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव September 21, 2026
  • राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’ September 21, 2026
  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला September 21, 2026
  • CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें September 21, 2026
  • UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर September 21, 2026
  • ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अखिलेश’, सपा के PDA पर भड़की मायावती September 21, 2026
  • DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट September 21, 2026
  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021