दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
2020 के दंगे में आया था नाम
ताहिर हुसैन के चुनावी मैदान में उतरने से मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव रोचक हो गया है। ताहिर नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी से पार्षद रहे। वर्ष 2020 में दिल्ली दंगे में नाम सामने आने पर आप ने ताहिर को पार्टी से निकाल दिया था।
2020 से ही जेल में बंद है ताहिर हुसैन
आम आदमी पार्टी की बढ़ गई चिंता
ताहिर के मैदान में उतरने के बाद आम आदमी पार्टी की चिंता बढ़ गई है। मुस्तफाबाद से मौजूदा विधायक हाजी यूनुस से ताहिर हुसैन की कभी बनी नहीं है।
पार्षद था ताहिर हुसैन
आम आदमी पार्टी में रहने के दौरान निगम पार्षद था। ताहिर हुसैन अरविंद केजरीवाल का करीबी नेता रहा है। उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने वाले नेताओं में भी शीर्ष पर गिना जाता था।
आप को ताहिर से इसलिए था फायदा
ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी और मुसलमानों के बीच बहतर समीकरण बनाने के लिए भी जाना जाता था। फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को दोषी माना गया। ताहिर के घर से बहुत हथियार और पैट्रोल बम पाए गए थे।
कई धाराओं में दर्ज हुआ था केस
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन पर दंगा भड़काने, हत्या करने और कई जगह आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में हुए दंगों और हिंदुओं की हत्या का मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन है।