अधिवक्ताओं ने की दीवानी न्यायालय के आपातकालीन गेट-संख्या 8 को खुलवाने की मांग
सहारनपुर। अधिवक्ताओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर आज पुराने रजिस्ट्री कम्पाउंड के अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की न्यायमूर्ति एव प्रसासनिक जज सहारनपुर श्रीमती मंजू रानी चैहान से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी, महासचिव पालम राणा के नेत्तृव में उच्च न्यायलय इलाहाबाद की न्यायमूर्ति एंव प्रसानिक जज सहारनपुर से श्रीमती मंजू रानी चैहान न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एव प्रसासनिक जज सहारनपुर को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में मांग करते हुए पुराना रजिस्टरी कम्पाउण्ड के गेट नं0-8 आपातकालीन द्वार बना हुआ था तथा जब से कोर्ट बनी थी तभी से गेट नं0-8 खुला हुआ था तथा जिस गेट सं0-8 के खुला होने के कारण अधिवक्तागणों एवं क्लाईन्टों को आने जाने मे भी किसी प्रकार की कोई समस्या नही होती, सुरक्षा के लिए इस गेट नं0-8 पर पुलिस विभाग के दो कर्मचारी/कास्टेबल अपनी डयूटी करते थे जिससे कोर्ट की सुरक्षा भी बनी रहती थी। कोर्ट परिसर मे कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर सभी अधिवक्तागण एवं क्लाईन्ट व कोर्ट स्टॉफ गेट नं0-8 का प्रयोग करते थे जो किन्ही कारणों से बंद कर दिया गया। जिस कारण अधिवक्ता व कर्मचारीगण एवं वादकारियो को असुविधाओं का सामना करना पड रहा है। साथ ही यदि कोर्ट कैम्पस मे कोई अप्रिय घटना घटित हो जाये तो कम गेट होने के कारण अधिवक्ता, कर्मचारीग व वादकारियो को हर समय कोर्ट कैम्पस से बाहर निकलने मे गंम्भीर समस्या का सामना करना पड सकता है। उपरोक्त कारणो के आधार पर गेट नं0-8 को पहले की तरह पुनः खुलवाया जाना आवश्यक है। गेट नम्बर 8 मिशन कम्पाउण्ड की साइड खुला था। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पुरानी रजिस्ट्री कम्पाउण्ड के अधिवक्तागण सहित व अन्य अधिवक्तागण अनुरोध करते है कि पुराना रजिस्ट्री कम्पाउण्ड के गेट नं0-8 को खुलवाया जाये ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर सभी कोर्ट परिसर से बाहर सुरक्षित निकाल सके।
ज्ञापन में गेट नम्बर 8 को खुलवाने में सेकड़ो अधिवक्ताओ के मोहर साइन किये हुए है और सभी की मांग है इस गेट को जल्द जल्द खुलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में विवेक प्रताप सिंह, जमाल साबरी, दिनेश चैधरी, अनिल पेगवाल,संजय कुमार,उपदेश अग्रवाल, दिलीप सेठ, आमिर खान, पकंज शर्मा, विनोद कुमार, रुमन लाम्बा, मुकेश लाम्बा अंकित शुक्ला, जमाल साबरी, आरिफ कुरैशी, सर्वजीत, साकिर, राकेश त्यागी, सादिक, राव नौशाद, नफीस, फैसल राव आदि काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
