• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aaj ka Rashifal 7 May 2022: मिथुन राशि के जातक रहेंगे थोड़ा परेशान, वहीं इन्हें मिलेगी गुड न्यूज

  • May 7, 2022
Aaj ka Rashifal 7 May 2022: मिथुन राशि के जातक रहेंगे थोड़ा परेशान, वहीं इन्हें मिलेगी गुड न्यूज
  • शनिवार का दिन वृषभ सहित कुष राशियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। वहीं सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई भी कार्य धैर्य के साथ करना लाभकारी साबित हो सकता है। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

नई दिल्ली: आज 7 मई शनिवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जो दोपहर 2.58 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य करने के लिए, नवीन व्यवसाय की शुरुआत, भूमिपूजन, भवन निर्माण, नए वस्त्र खरीदना व पहनना, दिए गए वचनों को निभाने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसी रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे l कार्यक्षेत्र में आपका यह आत्मविश्वास व आपकी मजबूती आपकी छवि में चार चाँद लगा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है किंतु अकस्मात धन लाभ भी होगा। कार्यालय में वाद विवाद की स्थिति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को कोई व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है मनचाहे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है। छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवन साथी के साथ सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक परेशानियां आपके तनाव का कारण बन सकती है।कार्यालय में काम का प्रेशर बना रहेगा किंतु समय पर कार्य पूरा न होने पर अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी के व्यापार में नहीं योजना बना सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। वाणी पर संयम बरतें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी तालमेल बना रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पूर्व में चल रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां खत्म होगी सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। साइंस और रिसर्च से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन ठीक से न करने पर माता पिता से अनबन रह सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा बच्चों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन से उपहार प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप मानसिक परेशानी का सामना करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी न किसी उलझन में फंसे रहेंगे उच्चाधिकारियों की नाराज़गी का सामना करना भी पड़ सकता है धैर्य से काम लें।आर्थिक मामले अटक सकते हैं। आय कम किंतु खर्चा अधिक रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। परिवारजनों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए देना अच्छा है प्रियजन के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आपका मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक क्षेत्र में अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ समय मौज मस्ती में कटेगा। होटल, रेस्टोरेंट, खाने पीने से जुड़ें व्यवसायों के लिए समय बेहतर है आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में छुटपुट मतभेद रह सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा साथ ही साथ घरेलू जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिरोध पैदा होगा समय से काम पूरा न कर पाने की स्थिति उत्पन्न होगी। वरीष्ठ अधिकारियों की निगाह आप पर रह सकती है सावधान रहें। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं उभर सकती है धैर्य बनाए रखें। नव दंपति को संतान सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन खास नहीं है आपसी बहस से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं समाप्त होंगी । आर्थिक स्थिति सुधार बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी कार्य सुचारू रूप से शुरू होंगे ।वरिष्ठ अधिकारीयो की प्रशंसा के पात्र बनेंगे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का इच्छित जगह पर स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार होंगा। किंतु बिना सोचे समझे पूंजी निवेश करने से बचें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूर्व में की गयी आर्थिक योजनाओं का फायदा मिलेगा आने वाले समय में धनलाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जागेगी।परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित भी हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में खींचतान रहेंगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी।कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावट है खत्म होंगी सभी कार्य सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होगी कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।नौकरी व्यापार में यदि कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।घर परिवार में सुख शांति रहेंगी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे आप ने इस संबंध में मधुरता आएगी संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी विवाद में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा ।किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।जीवन साथी से संबंधों में सुधार होगा मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

  • October 10, 2026
सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

  • October 10, 2026
‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

  • October 10, 2026
‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

  • October 10, 2026
‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

  • October 10, 2026
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021