Aaj Ka Panchang: महानंदा नवमी आज, पढ़ें 21 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: महानंदा नवमी आज, पढ़ें 21 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। आज 21 फरवरी 2021 है। आज महानंदा नवमी है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा धन, वैभव और संपदा की वृद्धि के लिए किया जाता है। जो लोग महानंदा नवमी का व्रत रखते हैं और विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है। आज रवि योग में महानंदा नवमी मनाई जाएगी। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की भी पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: मंगल वृष में, अंगारक योग।

आज का पर्व एवं त्योहार: महानंदा नवमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की नवमी 15 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी रोहिणी नक्षत्र 08 घंटे 43 मनट तक, तत्श्चात् मृगसिरा नक्षत्र विषकुंभ योग 29 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् कीर्ति योग वृष में चंद्रमा 21 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 54 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 16 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त 22 फरवरी को तड़के 02 बजकर 56 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 08 बजकर 44 मिनट से 22 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 01 बजकर 21 मिनट से 22 फरवरी को तड़के 03 बजकर 06 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल नवमी है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा और उनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे