• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया, कहा- काबुल हवाई अड्डे पर 24 से 36 घंटों में हो सकता है एक और आंतकी हमला

  • August 29, 2021
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया, कहा- काबुल हवाई अड्डे पर 24 से 36 घंटों में हो सकता है एक और आंतकी हमला
  • बाइडन की यह टिप्पणी गुरुवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर और आइएसआइएस-खुरासन के कई बंदूकधारियों द्वारा 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों के मारे जाने के बाद आई है।

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि काबुल हवाई अड्डे पर एक और आतंकी हमला अगले 24 से 36 घंटों में होने की संभावना है। बाइडन ने एक बयान में कहा कि काबुल की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है और हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है। हमारे कमांडरों ने मुझे सूचित किया कि अगले 24 से 36 घंटों में हमले की संभावना है।

बाइडन की यह टिप्पणी गुरुवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर और आइएसआइएस-खुरासन के कई बंदूकधारियों द्वारा 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों के मारे जाने के बाद आई है।

एक और आतंकी हमले की चेतावनी देते हुए बाइडन ने अपने बयान में कहा, ‘आज सुबह मैं वाशिंगटन में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और अपने कमांडरों से मिला। हमने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह ISIS-K के खिलाफ कल रात अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले पर चर्चा की। मैंने कहा कि हम इसके लिए जिम्मेदार समूह के पीछे जाएंगे। काबुल में हमारे सैनिकों और निर्दोष नागरिकों पर हमला किए जाने का पूरा बदला लिया जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ अमेरिका द्वारा किया गया यह हमला आखिरी नहीं था। हम उस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति का पता लगाने और उन्हें मारना जारी रखेंगे। जब भी कोई अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा या हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, हम करारा जवाब देंगे। यह कभी संदेह में नहीं होगा।’

अंत में राष्ट्रपति ने उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी मौत पिछले दिनों काबुल हवाई अड्डे के हमले पर हुई थी। बाइडन ने कहा कि जिन 13 सैनिकों को हमने खो दिया, वे नायक थे जिन्होंने हमारे सर्वोच्च अमेरिकी आदर्शों की सेवा में और दूसरों के जीवन को बचाने के लिए अंतिम बलिदान दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि काबुल में विश्वासघाती स्थिति के बावजूद, हम नागरिकों को निकालना जारी रख रहे हैं। कल हमने सैकड़ों अमेरिकियों सहित 6,800 अन्य लोगों को काबुल से बाहर निकाला है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘चंपत राय को बचाने के लिए क्लीन चिट’, राम मंदिर चढ़ावा मामले के गवाह महिपाल सिंह का बड़ा दावा

‘चंपत राय को बचाने के लिए क्लीन चिट’, राम मंदिर चढ़ावा मामले के गवाह महिपाल सिंह का बड़ा दावा

  • August 19, 2026
खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला’

खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला’

  • August 19, 2026
“अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने

“अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने

  • August 19, 2026
CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

  • August 19, 2026
‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

  • August 19, 2026
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

  • August 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • संजय सिंह बोले, ‘…तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मारवा दीजिए’ August 19, 2026
  • भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया August 19, 2026
  • किसान दिवस में गूंजे किसानों के मुद्दे, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश August 19, 2026
  • भारत विभाजन त्रासदी की स्मृति में विचार गोष्ठी आयोजित, अखंड भारत के संकल्प को किया दृढ़ August 19, 2026
  • महानगर का चहुंमुखी विकास कराना ही लक्ष्य: नगर विधायक August 19, 2026
  • सहारनपुर अधिवक्ता एसोसियेशन ने नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन, की चैम्बर निर्माण कराने की मांग August 19, 2026
  • पानी की जांच में अन्य पैरामीटर भी किये जाएं शामिल: नगरायुक्त August 19, 2026
  • सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिला August 19, 2026
  • अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बागपत व बिजनौर के युवाओं ने आजमाया भाग्य August 19, 2026
  • बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गौकश को किया लंगड़ा, दूसरा फरार August 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021