• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया, कहा- काबुल हवाई अड्डे पर 24 से 36 घंटों में हो सकता है एक और आंतकी हमला

  • August 29, 2021
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया, कहा- काबुल हवाई अड्डे पर 24 से 36 घंटों में हो सकता है एक और आंतकी हमला
  • बाइडन की यह टिप्पणी गुरुवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर और आइएसआइएस-खुरासन के कई बंदूकधारियों द्वारा 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों के मारे जाने के बाद आई है।

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि काबुल हवाई अड्डे पर एक और आतंकी हमला अगले 24 से 36 घंटों में होने की संभावना है। बाइडन ने एक बयान में कहा कि काबुल की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है और हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है। हमारे कमांडरों ने मुझे सूचित किया कि अगले 24 से 36 घंटों में हमले की संभावना है।

बाइडन की यह टिप्पणी गुरुवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर और आइएसआइएस-खुरासन के कई बंदूकधारियों द्वारा 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों के मारे जाने के बाद आई है।

एक और आतंकी हमले की चेतावनी देते हुए बाइडन ने अपने बयान में कहा, ‘आज सुबह मैं वाशिंगटन में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और अपने कमांडरों से मिला। हमने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह ISIS-K के खिलाफ कल रात अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले पर चर्चा की। मैंने कहा कि हम इसके लिए जिम्मेदार समूह के पीछे जाएंगे। काबुल में हमारे सैनिकों और निर्दोष नागरिकों पर हमला किए जाने का पूरा बदला लिया जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ अमेरिका द्वारा किया गया यह हमला आखिरी नहीं था। हम उस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति का पता लगाने और उन्हें मारना जारी रखेंगे। जब भी कोई अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा या हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, हम करारा जवाब देंगे। यह कभी संदेह में नहीं होगा।’

अंत में राष्ट्रपति ने उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी मौत पिछले दिनों काबुल हवाई अड्डे के हमले पर हुई थी। बाइडन ने कहा कि जिन 13 सैनिकों को हमने खो दिया, वे नायक थे जिन्होंने हमारे सर्वोच्च अमेरिकी आदर्शों की सेवा में और दूसरों के जीवन को बचाने के लिए अंतिम बलिदान दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि काबुल में विश्वासघाती स्थिति के बावजूद, हम नागरिकों को निकालना जारी रख रहे हैं। कल हमने सैकड़ों अमेरिकियों सहित 6,800 अन्य लोगों को काबुल से बाहर निकाला है।

 

Post navigation

Prev
Next
डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

डबल गेम खेल रही कांग्रेस को मायावती ने किया Out, उत्तर प्रदेश की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

  • May 21, 2026
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की पाकिस्तान में हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की पाकिस्तान में हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी

  • May 21, 2026
अरशद मदनी के बाद अब साजिद रशीदी बोले – गाय को मिले नेशनल एनिमल का दर्जा

अरशद मदनी के बाद अब साजिद रशीदी बोले – गाय को मिले नेशनल एनिमल का दर्जा

  • May 21, 2026
राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर संजय राउत बोले, ‘राजीव गांधी के बेटे हैं, इस प्रकार की भाषा…’

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर संजय राउत बोले, ‘राजीव गांधी के बेटे हैं, इस प्रकार की भाषा…’

  • May 21, 2026
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

  • May 21, 2026
दिल्ली-NCR वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानिए कारण

दिल्ली-NCR वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानिए कारण

  • May 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की भाषा पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- यह उनकी Frustration दिखाती है May 21, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की बैठक May 21, 2026
  • नकुड़ विधायक के नेतृत्व में ग्राम रानीपुर बरसी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन May 21, 2026
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि May 21, 2026
  • देवबंद दारूल उलूम की जांच कराने की मांग को प्रदर्शन May 21, 2026
  • अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विधायक राजीव गुंबर ने अधिकारियोें से की वार्ता May 21, 2026
  • सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त May 21, 2026
  • शब्द रूपी हथियार चोट तीर तलवार से भी होती गहरी: आचार्य कंवरपाल ब्रह्मचारी May 21, 2026
  • डैशबोर्ड की महत्ता को समझें सभी अधिकारी, न करें लापरवाही: जिलाधिकारी May 21, 2026
  • पुलिस ने गुम हुए मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे May 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021