सहारनपुर में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल्स सम्पन्न: करीब 140 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

सहारनपुर में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल्स सम्पन्न: करीब 140 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर जोन स्तर पर भेजेगा एसडीसीए

सहारनपुर। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल्स आयोजित किए गए। अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में सम्पन्न ट्रायल्स में लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना हुनर दिखाया।

ट्रायल्स के दौरान युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयन की दावेदारी पेश की। जोन स्तर पर खेलने का अवसर पाने के लिए मैदान पर उतरे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

एसडीसीए के जॉइंट सेक्रेटरी ऋषि ने बताया कि ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर जोन स्तर पर भेजा जाएगा। वहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

एसडीसीए सचिव यशपाल ने सभी बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply