किसानों के लिए रबी फसलों के बीज पर 75% तक अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

किसानों के लिए रबी फसलों के बीज पर 75% तक अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

हापुड़ में रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को अच्छी खबर मिली है। कृषि विभाग ने गेहूं, सरसों, राई, चना और मटर जैसे फसलों के बीज पर 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट किसानों को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्राप्त होगी।

जिले के चारों ब्लॉक में सरकारी बीज केंद्रों पर 800 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध है, जिसमें डीबीडब्ल्यू-303, एचडी-3390 और डीबीडब्ल्यू-327 जैसी उन्नत प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज भी किसानों के लिए उपलब्ध हैं।

जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किसान ‘दर्शन पोर्टल’ पर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बाजार में गेहूं के बीज की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति किलो है, जिससे यह छूट किसानों के लिए खेती का खर्च कम करने में सहायक होगी। विभाग का उद्देश्य अच्छी गुणवत्ता का बीज प्रदान करना और खेती की लागत को घटाना है।

स्रोत: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर

Leave a Reply