सरकारी जमीन पर संचालित अवैध मदरसे, मस्जिद, मजार पर दर्ज किए गए 11 मुकदमें
तहसील देवबंद में 6 को जारी हुए नोटिस
एसडीएम कोर्ट में पी पी एक्ट के तहत 3, अपर जिलाधिकारी 1 मुकदमा चल रहा
नोटिस का जवाब नहीं देने पर होगी कार्यवाही
सहारनपुर। तहसीलदार देवबंद द्वारा तहसील देवबंद के अंतर्गत अवैध मस्जिद, मदरसा, मजार संबंधी धारा-67 के अंतर्गत 6 वाद दर्ज किए गए हैं। यह 6 वाद संपत्ति को हानि पहुंचाने, दुर्विनियोजन एवं संपत्ति पर अवैध कब्जा करने संबंधी हैं। इसी के साथ पीपी एक्ट में कार्यवाही हेतु 3, एडीएम कोर्ट में विचाराधीन 1 तथा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन 1 कुल 11 प्रकरणों में नोटिस जारी किए गए हैं। 13 जुलाई तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। तहसीलदार देवबंद ने जानकारी देते हुए बताया कि धारा 67 के अंतर्गत अक्सा मस्जिद ग्राम सोहनचिड़ा, मुतवल्ली एहसान पुत्र यामीन, निवासी ग्राम सोहनचिडा परगना नागल तहसील देवबंद, रिजवान प्रबंधक मदीना मस्जिद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम पण्डौली, परगना नागल तहसील देवबंद, तौसीफ प्रबंधक मदरसा दारुस्सलाम पुत्र हसमत निवासी ग्राम छलौली, परगना नागल तहसील देवबंद, मदरसा मुतवल्ली मुर्तजा पुत्र जरीफ निवासी ग्राम अंबेहटा शेखा, परगना व तहसील देवबंद, मस्जिद द्वारा हाफिज गुलबहार मुतवल्ली पुत्र यूनुस निवासी ग्राम पहाड़पुर, परगना नागल तहसील देवबंद, मस्जिद मुतवल्ली मोहत्सीम पुत्र निसार निवासी ग्राम अंबेहटा शेखा, परगना व तहसील देवबंद को नोटिस जारी किए गए है।
