आपसी विवाद  के चलते पति ने चाकू से वार कर की पत्नी हत्या

सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा छुटमलपुर में आपसी कलह के चलते पति मायके आई पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

क्षेत्राधिकारी सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि छुटमलपुर की हरिजन बस्ती में रहने वाले बालकिशन की 32 वर्षीय पुत्री मीनू ने करीब 14 वर्ष पहले गांव रजापुर करालटी निवासी सन्नी पुत्र रमेश सैनी निवासी ग्राम रजापुर के साथ प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि दोनों का वैवाहित जीवन ठीक चल रहा था तथा दोनों चार बच्चे हैं। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से दोनों अनबन चल रही थी जिसके चलते घर में विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते लगभग तीन सप्ताह पूर्व मीनू छुटमलपुर स्थित अपने पिता बालकिशन के यहां आ गई थी। सीओ सदर ने बताया कि बुधवार सुबह सन्नी अपनी ससुराल छुटमलपुर पहुंचा तथा दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर सन्नी ने मीनू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सन्नी मौके से फररार हो गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि सन्नी नशा करने का आदी था। इसी बात को लेकर दोनों अक्सर झगड़ा होता रहता था।  उन्होंने बताया कि सन्नी कई बार छुटमलपुर आकर झगड़ा कर चुका था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतका के पिता बालकिशन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सन्नी को उसके गांव  रजापुर करालटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को घरेलू विवाद मान रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।