व्यापारियों ने की उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने उपश्रमायुक्त से मुलाकात कर अनेक व्यापारिक पर चर्चा की तथा व्यापार करने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की।
सहारनपुर उद्य़ोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारी अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में आज उप श्रमाआयुक्त सहारनपुर सुविज्ञ सिंह से उनके लेबर कालोनी स्थित कार्यालय में मिले तथा नये लेबर एक्ट एवं अन्य व्यापारिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। व्यापारियों ने उप श्रमायुक्त से सरकार द्वारा दी जाने वाली व्यापारी पेंशन योजना सहित विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर जानकारी ली।
उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने लेबर एक्ट के नये जिओ के सम्बन्ध में व्यापारियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी प्रतिष्ठान पर 20 व्यक्ति से कम लेबर होगी तो उसको लेबर रजिस्टेªशन कराने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही वह दुकानदार अपने प्रतिष्ठान को सप्ताह के सातों दिन खोल सकता है। उप श्रमायुक्त ने व्यापारियों से अपील की कि वह अपने प्रतिष्ठानोंध्दुकानों पर चाइल्ड लेबर न रखें। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही अन्य लोगों को भी व्यापारी चाइल्ड लेबर एक्ट के बारे में जानकारी देकर ऐसा कार्य करने से रोके, जिससे चाइल्ड लेबर को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारी व विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की श्रम कानून व लेबर, रजिस्टेªशन आदि समस्याओं के निराकरण वह स्वयं व उनका विभाग हर समय उनके साथ है, व्यापारियो को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। प्रतिनिमंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चैहान, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक नारंग आदि व्यापारी शामिल रहे।
