योग खिलाड़ी मेघासिंह को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने किया सम्मानित

योग खिलाड़ी मेघासिंह को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने किया सम्मानित
  • सहारनपुर में योग खिलाड़ी को सम्मानित करते जिला क्रीड़ा अधिकारी।

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली व योगासन खेल की कई प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन करनी वाली योग खिलाड़ी मेघा सिंह को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित कार्यक्रम मे क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने कहा कि मेघा सिंह ने योगासन खेल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर सहारनपुर का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह मेघा मेहनत कर रही हैं, आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराएंगी। उन्होंने मेघा की इन उपलब्धियों को उनकी कड़ी लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। रेलवे कॉलोनी निवासी विजय कुमार व पूनम की होनहार पुत्री मेघासिंह जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओ में पदक जीतने के साथ-साथ राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगासन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। मेघा ने अपनी सफलता का श्रेय योग प्रशिक्षक आचार्य सुनील कुमार (भीम) और अपने माता-पिता को दिया है। इस अवसर पर व्यापारी नेता मुकुन्द मनोहर गोयल, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, रवि कोरी, शराफत अली आदि ने भी मेघा को शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply