• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अन्न हाथ में लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया भाजपा को यूपी चुनाव 2022 में हराने का संकल्प

  • January 17, 2022
अन्न हाथ में लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया भाजपा को यूपी चुनाव 2022 में हराने का संकल्प
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू होने के साथ शपथ लेने के 15 दिन में ही सभी किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी के कार्यालय में बेहद ही जुदा अंदाज में थे। लखीमपुर खीरी से आए किसान तेजिंदर सिंह विर्क के साथ मीडिया को संबोधित करने के दौरान अखिलेश यादव ने हाथ में अन्न लेकर भारतीय जनता पार्टी को हराने तथा हटाने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू होने के साथ शपथ लेने के 15 दिन में ही सभी किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की हिंसा में तेजिंदर सिंह विर्क को भी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया है। हमारी सरकार बनने पर हम इनका सम्मान करेंगे। इसके साथ ही किसानों के खिलाफ दर्ज सभी केस को वापस लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त करने के साथ ही साथ ब्याज मुक्त लोन तथा किसानों के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था भी करेंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा।

jagran

अखिलेश यादव ने कहा कि हम शहीद किसान के परिवार के लोगों को भी 25-25 लाख रुपया की आर्थिक सहायता देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने संघर्ष किया और अन्याय के खिलाफ लड़े। सरकार को इसके बाद किसानों की बात माननी पड़ी। हम तो किसानों पर अन्याय और अत्याचार करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे। लखीमपुर के किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क ने अखिलेश यादव को अन्न संकल्प दिलाया। सपा मुखिया ने संकल्प लेने के बाद कहा कि सरकार बनने पर हम फार्मर्स रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था करेंगे।jagran

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो हाथ में फसल और अन्न लेकर भाजपा को हराने तथा हटाने का संकल्प ले रहा हूं। हम सभी लोगों ने आज संकल्प लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि तेजिंदर विर्क को लखीमपुर खीरी में कुचलकर मारने की साजिश थी। समय पर इलाज और स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं की मदद से यह ठीक हुये हैं। तेजिंदर विर्क तो तीन काले कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोट पाने की खातिर भाजपा ने काले कानून वापस लिए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान

  • October 10, 2026
सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन

  • October 10, 2026
‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

‘नालायक नेता’, BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी

  • October 10, 2026
‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

‘मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं’, राहुल बोले- ‘हर चाल से वाकिफ हूं’

  • October 10, 2026
‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

‘मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी…’, CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

  • October 10, 2026
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाला हाल; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

  • October 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021