बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा संगठन का मूल मंत्र: विजय शुक्ला

बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा संगठन का मूल मंत्र: विजय शुक्ला
सहारनपुर में जनमंच सभागार में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ करते भाजपा पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ समिति का सक्रिय गठन किया जाये।

गंाधी पार्क के जनमंच सभागार में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। नगर विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला तथा देहात विधानसभा के सम्मेलन में सतेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता भाजपा संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ समिति का सक्रिय गठन एवं सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, मतदाता सूची का नियमित अध्ययन एवं सत्यापन, प्रत्येक परिवार से संपर्क, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा नए मतदाताओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियमित बैठक, संपर्क और संवाद जितना मजबूत होगा, संगठन की जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने रखते हुए कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का सबसे मजबूत आधार उसका बूथ स्तर का संगठन है। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय रखें और घर-घर संपर्क कर जनता से संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि बूथ पर मतदाता सूची का अध्ययन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, लाभार्थियों से संपर्क और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पूर्व महापौर  संजीव वालिया ने कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई का नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि सक्रिय बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और मजहैबूत बूथ के आधार पर ही चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त होता है। सम्मेलन में महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह ,ललित कटारिया  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ,  उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री संजय गर्ग, योगेश कुमार  पूर्व महानगर अध्यक्ष के  एल अरोड़ा, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमति नूतन शर्मा, गोकरण दत्त शर्मा, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता, सुनील गुप्ता,  राजकुमार राजू, अमित गर्ग योग चुग, संदीप रावत, कंचन धवन, नीलू राणा, मानवेंद्र भारद्वाज मनोज ठाकुर, बबीता सैनी, आरती शर्मा, नीरज ठकराल, महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग समेत बूथ अध्यक्ष व पदाधिकरी मौजदू रहे।