‘कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि…’, विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

‘कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि…’, विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन पीएम मोदी के गले लगाने की मिमिक्री की. इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला बोल दिया है. बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- विपक्ष के ऐसे नेता को देखना ही बाकी रह गया था.

देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य

जेपी नड्डा ने लिखा- विपक्ष के ऐसे नेता को देखना ही बाकी रह गया था. यह देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है. कांग्रेस के लिए भी यह कितने दुख की बात होगी कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना ​​पड़ रहा है.

पीएम मोदी की मिमिक्री की

राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन किया था. जिसमें उन्होंने विदेशी नेताओं को गले लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को विदेशी नेताओं से दोस्ती करने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए.

प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुई एक घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि एक पुलिस अधिकारी ने उनसे फुसफुसाकर कहा था कि उन्हें वहां से हटाया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि इसके पीछे कोई रणनीति होगी, लेकिन पांच मिनट एक कमरे में बैठने के बाद उन्हें लगा कि मामला सिर्फ पांच मिनट में सुलझ सकता है.

जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी पर हमला बोल चुके हैं. निशिकांत दुबे, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी के मिमिक्री करने पर गुस्सा जाहिर किया है.

Leave a Reply