• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

West Bengal Assembly Election 2021: पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं

  • April 23, 2021
West Bengal Assembly Election 2021: पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल का चुनाव केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं
PM Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्‍यम से बीरभूम कोलकाता मालदा और मुर्शिदाबाद के मतदाताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्‍यम से बीरभूम, कोलकाता, मालदा और मुर्शिदाबाद के मतदाताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रहा चुनाव केवल सत्ता बदलने के लिए नहीं है। मैं इन चुनावों में मैं एक आकांक्षी, एक आशावादी पश्चिम बंगाल को उभरते देख रहा हूं। शांति, सुरक्षा और विकास की एक ललक बंगाल में देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल एक ऐसे शासन के लिए लालायित है जहां सरकार का हर विभाग, अपना काम करे, अपना दायित्व निभाए। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल भेदभाव से मुक्त, सद्भाव से युक्त, व्यवस्था के लिए वोट दे रहा है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पिछले 18 हजार रुपये बंगाल के हर किसान को मिले इसके लिए काम शुरू किया जाएगा। कोलकाता की तो पहचान ‘सिटी ऑफ जॉय’ के रूप में रही है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से इसको सिटी ऑफ फ्यूचर के रूप में विकसित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना संकट का भी जिक्र किया और आम लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की गुजारिश की। पीएम मोदी ने कहा कि टीके के दौरान भी, टीके के बाद भी, मास्क जरूरी है, पूरे चेहरे को मास्क से ढंकना जरूरी है। हमको दवाई भी, कड़ाई भी के मंत्र को याद रखना है।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि हमारी सरकार ने देशभर में पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए दो करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद गरीबों के लिए घर निर्माण की गति को बहुत तेजी से बढ़ाया जाएगा। बहनों-बेटियों की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। भाजपा सरकार की ये कोशिश है कि बेटियों के जन्म से लेकर बुढ़ापे तक उनको हर वो सुविधा और प्रोत्साहन मिले, जिससे वो बेहतर समाज का निर्माण कर सके।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि मैं बंगाल के गांव हो या शहर हर जगह बेहतर जीवन, बेहतर शिक्षा, बेहतर रोजगार, बेहतर विकल्प के लिए एक तड़प देख रहा हूं। केंद्र में हमारी सरकार ने कृषि क्षेत्र और किसानों के हित के लिए क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। बंगाल के पास आम, लीची, प्याज, आलू, रेशम, जूट ऐसे अनेक प्रकार की पूंजी है। किसान को उसके उपज की पूरी कीमत सीधे उसके बैंक खाते में मिले, इसे हमारी सरकार सुनिश्चित करने वाली है। रेशम और जूट उद्योग आत्मनिर्भर भारत का एक मजबूत पहलू है।

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

  • September 23, 2026
नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

  • September 23, 2026
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026
  • विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू September 23, 2026
  • नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी September 23, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021