• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्लाज्मा बैंक की स्थापना की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

  • April 23, 2021
प्लाज्मा बैंक की स्थापना की मांग को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में एडीएमएफ को ज्ञापन सौंपने जाते एफबीडी ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल।

सहारनपुर [24CN] । फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित गम्भीर रोगियों को त्वरित उपचार की आवश्यकता के मद्देनजर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को सौंपकर जनपद के ब्लड बैंकों में प्लाज्मा थैरेपी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ब्लड मोटिवेटर विनीत रामपाल ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी सहारनपुर के आसपास देहरादून, ऋषिकेश, मेरठ, दिल्ली आदि में भर्ती मरीजों के लिए काफी कारगर साबित हुई है। इससे सहारनपुर के अनेक मरीज स्वस्थ होकर वापस आ चुके हैं। इसलिए प्लाज्मा थैरेपी की स्वीकृति सहारनपुर में भी होनी चाहिए जिससे यहां के डोनर्स को बाहर जाकर डोनेट न करना पड़े।

संरक्षक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि जनपद में प्लाज्मा बैंक की व्यवस्था न होने के कारण गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी नहीं मिल पा रही है। जो मरीज जनपद से बाहर भर्ती हैं उनके लिए प्लाज्मा डोलर को भी वहीं जाना पड़ता है। इस कारण इन रक्तदाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है तथा डोनर्स का पूरा आने-जाने, प्री डोनेशन टेस्ट व डोनेशन की प्रक्रिया में लग जाता है।

अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि जनपद सहारनपुर में प्लाज्मा थैरेपी की समुचित व्यवस्था हो जाए तो गम्भीर मरीजों व प्लाज्मा डोनर्स के लिए भी यह काफी मददगार साबित होगी। इसके लिए बालाजी चैरिटेबल ब्लड बैंक व तारावती ब्लड बैंक में यह मशीन उपलब्ध है परंतु अनुमति न मिल पाने के कारण ब्लड बैंक द्वारा प्लाज्मा डोनेशन प्रक्रिया नहीं की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी इन कठिन परिस्थितियों में प्लाज्मा थैरेपी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। इससे जनपद के मरीजों व प्लाज्मा डोनर्स को दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा आदि स्थानों पर भटकना न पड़े। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश वर्मा, विनीत चौहान, सिद्धार्थ बंसल, जितेन सैनी, नीरू सिंह, तरूण भोला, पारथ माहेश्वरी आदि शामिल रहे।

Post navigation

Prev
Next
किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति

किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति

  • September 23, 2026
विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू

विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू

  • September 23, 2026
नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी

नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी

  • September 23, 2026
पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल

पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल

  • September 23, 2026
यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया

यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया

  • September 23, 2026
गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत

गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026
  • विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू September 23, 2026
  • नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी September 23, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021