नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत, जलभराव का मुद्दा उठाया
रामपुर मनिहारान। राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को तहसील रामपुर मनिहारान में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के विकास ठाकुर ने ग्राम टपरी में बरसात के कारण लगभग 100 मीटर मार्ग पर होने वाले जलभराव की समस्या से एसडीएम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रद्युम्न शर्मा, विकास ठाकुर, वैभव शर्मा, विजेंद्र डोगरा, ओंकार शर्मा, नेत्रपाल ठाकुर, राकेश शर्मा और अशोक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त एसडीएम को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
