नकुड बार एसोसिएशन के चुनाव मे विनोद पाल अध्यक्ष, राजेन्द्र चौहान उपाध्यक्ष व संजीव चौहान महासचिव चुने गये

नकुड बार एसोसिएशन के चुनाव मे विनोद पाल अध्यक्ष, राजेन्द्र चौहान उपाध्यक्ष व संजीव चौहान महासचिव चुने गये
फोटो नवनिर्वाचित अध्यक्ष

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। तहसील बार ऐसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विनोदपाल अध्यक्ष तथा संजीव चौहान महासचिव चुने गये है।

तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये अशोक कुमार सैनी, विनोदपाल व यशपाल सिंह चुनाव मैदान मे थे। इस चुनाव में विनोदपाल ने 55 मत प्राप्त कर विजय श्री हासिल की। जबकि अशोक सैनी 29 तथा यशपाल सिंह को 41 मतो पर ही संतोष करना पडा। विनोदपाल मोहरचंद गुट से चुनाव मैदान मे थे। विनोदपाल की जीत इस गुट की बडी जीत मानी जा रही है।

महासचिव पर महीपाल गुट के संजीव चौहान विजयी रहे। संजीव चौहान को 66 मत मिले। जबकि दुसरे गुट के मुकेश गुप्ता को 58 मत हासिल हुए। मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी विनोदपाल से अधिक मत लेकर भी चुनाव हार गये। महासचिव पद पर एक मत पर ब्लेंक होने के कारण निरस्त कर दिया गया। बार ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद हुए चुनाव में राजेंद्र सिंह चौहान को रिकार्ड 90 मत मिले। उन्होंने महीपाल सिंह गुट के इलमचंद सैनी को 55 मतो से शिखस्त दी। इलमचंद सैनी को मात्र 35 मत मिले।

महासचिव बार एसोसिएशन

सहसचिव पद पर महिपालसिंह गुट के राजकुमार त्यागी विजयी रहे। राजकुमार को 73 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्धि अजय कुमार को 52 मत मिले। सिनियर गवर्निंग कांउसिल के िलये राजपालसिंह 71 व रामकुमार 66 मत लेकर विजयी रहे। जबकि जूनियर गवर्निंग कांउसिल के लिये इरफान अली 87 व गुरमित सिंह 85 विजयी रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे