दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पति पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पति पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • सहारनपुर में अस्पताल में उपचाराधीन घायल ग्राम प्रधान।

सहारनपुर। पंचायत चुनाव टलने के बाद आपसी रंजिश के मामले सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदरौरली में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ग्राम प्रधान पति शाह फैसल अपने साथी मोहम्मद नदीम के साथ मंगलवार सुबह करीब 10ः30 बजे किसी कार्य से गांव से बाहर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मद उस्मान, सत्तार और भूरा मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल प्रधान को बचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव चंदौली निवासी मुकर्रम अली और जियाउर रहमान (पुत्रगण मास्टर) ने इस हमले को अंजाम दिया है। घटना के बाद नव दृष्टि नवयुग ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया थाना देहात कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में जानबूझकर देरी कर रही थी और दबाव बनने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया। संजय वालिया ने यह भी आरोप लगाया कि जिला चिकित्सालय में घायल ग्राम प्रधान के उपचार में भी लापरवाही बरती गई। इस दौरान प्रधान अशलूब, अब्दुल सलाम, गयूर, मोहम्मद रिजवान, टीनू सहित अन्य लोग जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे।

Leave a Reply