गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के पदाधिकारी।
सहारनपुर। गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं राष्ट्रीय सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले संत समाज, गौसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देशभर में गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान सुनिश्चित करने हेतु केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई। .
अभियान के संस्थापक विजयकांत चैहान के नेत्तृव में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता जिला मुख्यायल पहुंचे ओर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि कृषि, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है, जिस पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि देशी गोवंश को राष्ट्रमाता या राष्ट्र आराध्या का दर्जा देने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, तथा केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गोवंश की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। ज्ञापन में चारा सुरक्षा कानून बनाकर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने और गोवंश के लिए स्थायी चरागाह उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
इस दौरान महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज, महामंडलेश्वर अनिल कृष्ण कौदण्ड महाराज, स्वामी मंगलानंद महाराज, वरिष्ठ व्यापारी नेता महेश नारंग, सूबेदार सतीश शर्मा, रिटायर्ड मेजर विजेंद्र शर्मा, समाजसेवी शरद माहेश्वरी, निमिष काठपाल, डॉ. मनोज त्यागी, राजवीर चैधरी, विक्की मयंक गेरा, वीना बजाज, निशा जैन, साधना शर्मा, अंकित टंडन, विवेक प्रताप सिंह राय, नीरज सैनी, लोकेश कुमार, राजन पंडित, रामा सेतिया, राहुल आर्य सहित अनेक गौसेवकों ने ज्ञापन पर समर्थन जताया।
