मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में निकाली खाटू श्याम पालकी यात्रा
- सहारनपुर में श्री खाटूश्याम पालकी यात्रा में मौजूद श्रद्धालु।
सहारनपुर। चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी यात्रा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा खाटू श्याम अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। राधा बिहार स्थित मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चमत्कारी श्री खाटू श्याम वार्षिकोत्सव उपलक्ष में खाटू श्याम पालकी आज शिव विहार स्थित श्री सिद्ध शिव मंदिर से प्रारंभ हुई शिव विहार में बड़े धूमधाम से पालकी का स्वागत किया गया और पुष्पों की वर्षा की गई बड़े धूमधाम से नाचते गाते हुए जय श्री श्याम जी के उद्घोष लगाते हुए सभी भक्तों ने खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया शिव विहार केंपस आवास विकास शारदा नगर दुर्गा विहार कॉलोनी से होते हुए खाटू श्याम की भव्य पाल की यात्रा का विश्राम लेबर कॉलोनी श्री राम मंदिर के पास मोनू धीमान के निवास पर विश्राम दिया गया। इस अवसर पर पंडित अंबा प्रसाद कौशिक, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, ज्ञानेंद्र पुंडीर, राजपाल सिंह, अमित वर्मा, नरेश चंदेल, सोनू धीमान, संजय राणा, अनिल कश्यप, अनिल नारंग, विभा, संगीता, रेनू, बबीता, पूनम, कुसुम, सविता, रेखा, गीता, बबीता आदि श्रद्धालू मौजूद रहे।
