पुलिस ने किया ट्यूबवैल पर तारी चोरी की घटना का खुलासा
- सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर व बरामद चोरी का तार।
गंगोह। थाना गंगोह पुलिस ने ट्यूबवैल से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किग्रा अधजला तार बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वादी सुरेशपाल पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम सराजपुर तकीपुर थाना गंगोह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्यूबवैल से चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना गंगोह पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर चोरों रीगल उर्फ अक्षय पुत्र जयप्रकाश, अमित पुत्र सोमपाल व गौरव पुत्र ओमपाल निवासीगण ग्राम सिकंदनरपुर उर्फ गौसगढ़ थाना गंगोह को लखनौती रोड से ग्राम बुड्ढाखेड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 15 किग्रा अधजला विद्युत तार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
