पीएनबी मण्डल कार्यालय में किया मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
- सहारनपुर में जिला उद्योग केंद्र की संयुक्त आयुक्त को सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर। पीएनबी मण्डल कार्यालय, मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहक जुड़ाव को बढ़ाना एवं वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाते हुए एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करना रहा।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र संयुक्त आयुक्त श्रीमती अंजू रानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएनबी मण्डल कार्यालय, सहारनपुर के मण्डल प्रमुख सौरभ मलिक ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमिता एवं औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। मण्डल प्रमुख सौरभ मलिक ने उद्यमियों को कार्यशील पूंजी, व्यवसाय विस्तार एवं उपकरण अधिग्रहण हेतु प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों एवं सरल प्रक्रियाओं के साथ बैंक की विभिन्न योजनाओंकृपीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ट्रेड ग्रोथ, पीएमईजीपी योजना, डिजी एमएसएमई ऋण तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओंकृकी विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बैंक के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पीएनबी प्रधान कार्यालय से विशेष अतिथि एमसीसी प्रमुख उप महाप्रबंधक अवधेश कुमार झा तथा सूरज चैहान सहित मण्डल कार्यालय के मुख्य प्रबंधकगण, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्य प्रबंधक नवनीत शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
