• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने साधा निशाना

  • May 8, 2022
Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने साधा निशाना
  • अपने फेसबुक पोस्ट व ट्वीट से सुर्खियों में रहने वाले हरीश रावत पर उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर तंज सका है। बेटे आनंद रावत का कहना है कि सोशल मीडिया पर जन्मदिन व शोक संदेश में व्यस्त रहने वाले नेता प्रदेश का भला नहीं कर सकते।

हल्द्वानी : सुर्खियों में रहने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने तीखा कमेंट कर दिया है। रोजगार के मुद्दे पर आनंद ने फेसबुक पर लंबी-चौड़ी पोस्ट अपडेट की है। इसमें उन्होंने जन्मदिन की बधाई व शोक संवेदना में व्यस्त रहने वाले नेताओं पर भी सवाल उठाए हैं। इस पोस्ट में दिलचस्प यह है कि आनंद ने अन्य नेताओं के साथ सबसे पहले अपने पिता हरीश रावत के नाम का उल्लेख किया है।

सात मई की सुबह आठ बजे फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट में यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने राज्य के युवाओं के लिए स्किल व कम्यूनिकेशन को सफलता के लिए जरूरी बताया है। आइटीआइ व पालीटेक्निक करने वाले युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया है।

jagran

केरल की तर्ज पर रोजगार मुहैया कराने की भी बात कही है। इसके बाद वह लिखते हैं, ‘अब फिर सवाल यह है कि रोजगार के यह अवसर उपलब्ध कौन कराएगा? फिर वह सीधे कमेंट करने लगते हैं। उन्होंने लिखा है, ‘आपके नेता अपने समर्थकों को उनके जन्मदिन पर बधाई या किसी परिचित के शोक संदेश वाले पोस्ट में व्यस्त हैं और आप लोग उनके क्रियाकलापों से खुश हैं।

चाहे हरीश रावत हों या फिर किशोर उपाध्याय या फिर युवा नेता विनोद कंडारी, सुमित हृदयेश, ऋतु खंडूड़ी। इन सबके फेसबुक पर आपको यही पोस्ट दिखेगी, लेकिन राज्य के ङ्क्षचतन पर कुछ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, वह आगे अपनी इस पोस्ट पर पिता पर सीधे तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘मेरे पिताजी मेरे ङ्क्षचतन व विचारों से परेशान रहते हैं। शायद उन्होंने हमेशा मेरी बातें एक नेता की दृष्टि से सुनी और मुझे येड़ा समझा। इस पोस्ट के लिए किसी ने आनंद की तारीफ की तो है तो किसी ने पोस्ट पर ही सवाल उठाए हैं।

यहां देखने वाली बात होगी कि हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर अतिसक्रिय रहते हैं और पक्ष-विपक्ष सब पर ट्वीट व पोस्ट करते रहते हैं अब देखना होगा कि अपने बेटे के तंज पर कोई पोस्ट या ट्वीट आती है या नहीं।

 

Post navigation

Prev
Next
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार?

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है?

  • October 14, 2026
5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • October 14, 2026
अमेठी में आज सपा के 3 बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

अमेठी में आज सपा के 3 बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

  • October 14, 2026
CM Yogi का दो दिवसीय काशी दौरा आज: MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, एयर शो की समीक्षा बैठक करेंगे

CM Yogi का दो दिवसीय काशी दौरा आज: MLC प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, एयर शो की समीक्षा बैठक करेंगे

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026
  • 5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल October 14, 2026
  • देवबंद के नितिन गुप्ता बने यूपी बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, देहरादून में हुआ सम्मान October 14, 2026
  • पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान October 14, 2026
  • देवबंद में पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन फिर भी जारी है काम October 14, 2026
  • आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’ October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021