एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा,सही समय तक ही करें: डा.वाईपी सिंह
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करते चिकित्सक।
सहारनपुर। मैक्स हॉस्पिटल पटपटगंज, नई दिल्ली से आए डॉक्टर वाई.पी. सिंह ने कहा कि एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा मे,सही समय तक करना चाहिए, अगर ऐसा नही करते तो बैक्टीरिया मे प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है, फिर एन्टीबायोटिक्स काम नही करती है।
इसलिए एन्टीबायोटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल नही करना चाहिए। यू.पी.नर्सिंग होम एसोसिएशन, जिला ब्रांच द्वारा वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ जिसमे मैक्स हॉस्पिटल पटपटगंज, नई दिल्ली से आए डॉक्टर वाई.पी.सिंह, डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी मलिक ने अपने विचार रखे।
डॉ. वाई.पी.सिंह ने कहा कि एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा मे,सही समय तक करना चाहिए, अगर ऐसा नही करते तो बैक्टीरिया मे प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है,फिर एन्टीबायोटिक्स काम नही करती है। इसलिए एन्टीबायोटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल नही करना चाहिए।
कार्यक्रम को डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. गौरव प्रताप सिंह, यू.पी.नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर डी.के. गुप्ता, सचिव डा. राहुल सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. मोहन सिंह, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. प्रशान्त खन्ना, डॉ. उपशम गोयल, डॉ. गौरव टैहरी, डॉ. शादाब अन्सारी, डॉ. मनीष गर्ग आदि चिकित्सक उपस्थित थे।
