सफर देह से रूह और सहारनपुर से संसार तक

सफर देह से रूह और सहारनपुर से संसार तक
  • सहारनपुर में योग संस्था मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। भारत सरकार द्वारा देश की गुरु परंपरा की अग्रणी योग संस्था मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान की 54वीं  वर्षगांठ और योगी स्वामी भारत भूषण के जन्म की हीरक जयंती पर आयोजित योग उत्सव में वर्षभर देश विदेश में सक्रिय योग हस्तियों की मौजूदगी में पूरे साल चलने वाली कार्यक्रम श्रृंखला का आगाज शंखध्वनि वैदिक यज्ञोपचार और संस्थान निदेशक अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पूर्व राजनयिक और संस्कृति विशेषज्ञ आचार्य प्रतिष्ठा के निर्देशन में अब तक की यात्रा के सिंहावलोकन और स्वागत भाषण के साथ हो गया।

75 साल का सफर देख कर आबाल वृद्ध मंत्रमुग्ध होकर अवाक रह गए। इस अवसर पर देश के दूरस्थ क्षेत्रों से आए भारत योगियों को गुरुवंदन के बाद संबोधित करते हुए पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि मनन किया तो लगा कि  सच में अब तक जीवन के सफर के 75 साल  निरर्थक नहीं बीते हैं। ये सब ईश्वरीय कृपा से हर तरफ से मिले सहयोग का परिणाम है। बस विचार आते गए और ईश्वरीय कृपा से संकल्प में परिणित होते रहे।

उन्होंने कहा कि अनुभवों व उपलब्धियों को स्वयं तक सीमित छोड़ देने के बजाय नई पीढ़ी को हस्तांतरित कर देने के विचार ने 54 वर्ष पूर्व मोक्षायतन योग संस्थान का और 37 वर्ष पूर्व स्थापित नेशन बिल्डर्स एकेडमी का रूप ले लिया। मोक्षायतन योग संस्थान की विविध शाखाओं व नेशन बिल्डर्स एकेडमी के साधकों की प्रस्तुतियों के साथ ही बाहर से आए आलोक श्रीवास्तव, योगी विक्रांत व मुक्ता शर्मा और सहारनपुर मुख्यालय के पंकज गुप्ता, ललित वर्मा, सुभाष वर्मा, धर्मेश शर्मा, मिथलेश शर्मा को उनकी विशिष्ट भूमिकाओं के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नवनीशकांत  शर्मा ने किया।

Leave a Reply