सामाजिक संगठन की पहचान के नए मानक स्थापित करेंगे: गोवेंद्र सिंह

सामाजिक संगठन की पहचान के नए मानक स्थापित करेंगे: गोवेंद्र सिंह
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जन चेतना मिशन सहारनपुर के पदाधिकारी।

सहारनपुर। सामाजिक संस्था जन चेतना मिशन सहारनपुर के तत्वावधान में आयोजित बैठक में संस्था द्वारा समाज में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष स. गोवेंद्र सिंह ने संस्था के 20 वर्ष पूरे होने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था ने विगत वर्षों में जिस प्रकार से सतत् रूप से लावारिस शवों के दाह संस्कार के माध्यम से सेवा कार्यों की एक भिन्न परिभाषा गढ़ने का काम किया है जो अपने आपमें एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवें स्थापना दिवस पर संस्था अपनी कार्यशैली से समाज में सौहार्द्रता और भाईचारे के नयें आयाम स्थापित करने के नए संकल्प के साथ  अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास करेगी।

चेयरमैन सतेंद्र आहूजा ने अनूठे सर्विस प्रोजेक्ट के रूप में लावारिस शवों के दाह संस्कार करने में आने वाले अपने कड़वे अनुभव भी साझा किए। संस्थापक सदस्यों के रूप में वीरेन्द्र भारती एवं देवेंद्र जुनेजा ने बीस वर्ष पूर्व हुई संस्था की स्थापना के पलों को स्मरण करते हुए अन्य संस्थापक सदस्यों के रूप में हरीश अरोड़ा, सुरेंद्र चैहान, रवि बब्बर, सुभाष चावला, के रूप में गठित कमेटी साथ ही संस्थापक गुलशन नागपाल को उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासचिव राजेश मेहता, संयोजक के एल गुप्ता  ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मनोज खुराना, नरेश कुमार, विकास खरबंदा, राजीव लट्टू, के.एल. गुप्ता, सौरभ गोयल,  स. एच एस ग्रोवर, रोहित ढींगरा, रवि खुल्लर, गौरव भसीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply